बिहटा के देवकुली गांव में रविवार को दशकर्म का था भोज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2017 6:03 AM
बिहटा : बिहटा प्रखंड के देवकुली गांव में विषाक्त भोजन से सैकड़ों लोग डायरिया के चपेट में आ गये. सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती किया गया. फिलहाल सभी मरीजों की हालत ठीक है. रोग की चपेट में दो साल के बच्चे से लेकर साठ साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं. जानकारी […]
बिहटा : बिहटा प्रखंड के देवकुली गांव में विषाक्त भोजन से सैकड़ों लोग डायरिया के चपेट में आ गये. सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती किया गया. फिलहाल सभी मरीजों की हालत ठीक है. रोग की चपेट में दो साल के बच्चे से लेकर साठ साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बिहटा प्रखंड अंतर्गत देवकुली गांव में रविवार को स्थानीय निवासी शिवचंद कुमार के माता का दशकर्म का भोज था. संध्या में ब्रह्मभोज का आयोजन कराया गया.
भोज के कुछ समय बाद ही देर रात्रि में लोगों को उल्टी, दस्त होना शुरू हो गया. कुछ समय तक लोगों ने घरेलू उपचार से रोग पर काबू करने की कोशिश की. बीमारी बिगड़ता देख जब पड़ोसी को सूचना दी तो मालूम हुआ कि हर घर में यही शिकायत है. बीमारी बढ़ने की सूचना के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया. तत्काल रेफरल अस्पताल के अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार को सूचित किया गया. आनन-फानन में प्रभारी मेडिकल टीम के साथ देवकुली पंहुचे और प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर पीड़ितों को चार पहिया वाहन एवं एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. मामले को गंभीरता से लेते हुए देवकुली गांव में चिकित्सकों की टीम मरीजों के घर में भी जाकर उपचार कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










