ePaper

पोलियो ड्रॉप पिलाने का किया बहिष्कार

Updated at : 03 Jul 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
पोलियो ड्रॉप पिलाने का किया बहिष्कार

काको : प्रखंड क्षेत्र की मनियावां पंचायत के जमालपुर गांव के ग्रामीणों ने बिजली की मांग को लेकर पोलियो की दवा पिलाने से इनकार कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि गांव के इर्द-गिर्द बिजली जलती है, परंतु इस गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. हमलोग कई बार प्रशासन व बिजली विभाग से […]

विज्ञापन

काको : प्रखंड क्षेत्र की मनियावां पंचायत के जमालपुर गांव के ग्रामीणों ने बिजली की मांग को लेकर पोलियो की दवा पिलाने से इनकार कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि गांव के इर्द-गिर्द बिजली जलती है, परंतु इस गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. हमलोग कई बार प्रशासन व बिजली विभाग से गुहार कर चुके हैं. इसके बावजूद अब तक बिजली नहीं पहुंची है. जब तक इस गांव को बिजली से रोशन नहीं किया जायेगा तब तक हमलोग अपने बच्चों को पोलियो की दवा नहीं पिलायेंगे. इनकार की सूचना पर पहुंचे बीडीओ नवकंज कुमार, चिकित्सा प्रभारी शिव कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख जितेश कुमार ने लोगों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, परंतु ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी तथा अपने-अपने बच्चों को दवा पिलाने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन