ठनके की आवाज से गिरा बाइक सवार, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2017 4:56 AM

विज्ञापन

देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पूर्वी में शनिवार की दोपहर में ठनके की आवाज सुनकर एक किसान की बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृतक नयागांव पश्चिमी निवासी धर्मनाथ […]

विज्ञापन

देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पूर्वी में शनिवार की दोपहर में ठनके की आवाज सुनकर एक किसान की बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृतक नयागांव पश्चिमी निवासी धर्मनाथ सिंह का एकलौता पुत्र 32 वर्षीय सुबोध कुमार था.

घटना तब घटी जब वह नयागांव पूर्वी स्थित चंवर में अपने खेत से सब्जी तोड़ कर घर लौट रहा था. इसी बीच रास्ते में बूंदाबांदी के साथ जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा. ठनके की जोरदार आवाज से युवक किसान की बाइक असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकरायी, जिसके कारण उसके सिर में गहरी चोट लगी और वह बेहोश हो गया. पीएमसीएम ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन