बिहार : मुख्यमंत्री के कारकेड में जाइलो ने मारी टक्कर, 6 जवान घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2017 4:56 AM
अरवल (कलेर) : बिहार के अरवल में महेंदिया थाना क्षेत्र के मडैला गांव के पास एनएच-98 पर शनिवार को मुख्यमंत्री के कारकेड में एक जाइलो कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल जवानों को प्राथमिक केंद्र कलेर से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच के लिए […]
अरवल (कलेर) : बिहार के अरवल में महेंदिया थाना क्षेत्र के मडैला गांव के पास एनएच-98 पर शनिवार को मुख्यमंत्री के कारकेड में एक जाइलो कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल जवानों को प्राथमिक केंद्र कलेर से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार रविवार को औरंगाबाद के बारूण में मुख्यमंत्री की सभा होने वाली है.
इसको लेकर पटना से मुख्यमंत्री का कारकेड वहां पर जा रहा था. कारकेड महेंदिया थाना क्षेत्र के मडैला ग्राम के एनएच-98 से क्रॉस कर रहा था कि अचानक महेंदिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जाइलो ने कारकेड में शामिल जिप्सी को धक्का मार दिया. उसके बाद एक टेंपो और फिर बुलेट रजिस्टेंस कार को धक्का मार दिया. बुलेट रजिस्टेंस कार में मुख्यमंत्री बैठते हैं. तीन गाड़ियों में टक्कर मारने के बावजूद जाइलो व उसका चालक सकुशल रहा, जबकि जिप्सी पर सवार बीएमपी के गोरखा बटालियन के छह जवान बुरी तरह घायल हो गये.
घायल जवानों में राजू भापा (रांची), रवि प्रधान (ओडिशा), इंद्र बहादुर, गायत्री ढंगाना (दार्जिलिंग), विजय तमांग (दार्जिलिंग), राजू (रांची) एवं मनोज कुमार सिंह (मुजफ्फरपुर) शामिल हैं. जिप्सी के ड्राइवर हवलदार मनोज कुमार सिंह के बयान पर जाइलो ड्राइवर दुधेश्वर सिंह के विरुद्ध महेंदिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हादसे के बाद कारकेड की अन्य गाड़ियां महेंदिया थाने में रुकी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










