दहेज के लिए विवाहिता को जलाया
Updated at : 25 Jun 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

महिला की हत्या करने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया दो साल पहले हुई थी शादी पुलिस कर रही मामले की जांच करपी(अरवल) : शहर तेलपा ओपी मुख्यालय स्थित गांव में दहेज की बलिवेदी पर पुन एक विवाहिता मार दिया गया . शहर तेलपा निवासी सीमा कुमारी की जला कर हत्या करने के बाद […]
विज्ञापन
महिला की हत्या करने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया
दो साल पहले हुई थी शादी पुलिस कर रही मामले की जांच
करपी(अरवल) : शहर तेलपा ओपी मुख्यालय स्थित गांव में दहेज की बलिवेदी पर पुन एक विवाहिता मार दिया गया . शहर तेलपा निवासी सीमा कुमारी की जला कर हत्या करने के बाद शव को परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया. सूचना मिलते ही लड़की के पिता कामता भगत ने शहर तेलपा पहुंच कर इसकी शिकायत शहर तेलपा पुलिस से की हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के नरारी कला थाना क्षेत्र के तेतरिया ग्राम निवासी कामता भगत ने अपनी पुत्री सीमा की शादी 20 मई 2015 को शहर तेलपा निवासी सुनील कुमार से धूमधाम के साथ की थी.
अपनी औकात एवं अपनी क्षमता के अनुरूप इन्होंने विवाह में अपने दामाद एवं उसके परिवार को उपहार भी दिया था. लेकिन इसके बावजूद परिजन कुछ दिनों के बाद उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिये काफी समझाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ एवं परिजनों के द्वारा प्रताड़ना का दौर चलता रहा. इसी बीच अचानक यह खबर मिली कि उनकी पुत्री की जला कर हत्या कर दी गयी है एवं शव का दाह संस्कार कर दिया गया है. सूचना मिलते ही शहर तेलपा ओपी में पहुंच कर पति सुनील कुमार देवर अनिल कुमार भैंसुर सुशील भगत सास मंजू कुमारी एवं जेठानी के खिलाफ पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है . संवाद प्रेषण तक इस घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी .पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है. विवाहित की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. परिजनों के पहुंचने पर वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




