ePaper

शिक्षा से ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव: आनंद चंद्रवंशी

Updated at : 23 Jun 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा से ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव: आनंद चंद्रवंशी

करपी (अरवल) : इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय करपी के प्रांगण में गुरुवार को करपी पंचायत की ओर से शिक्षा संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य आनंद कुमार चंद्रवंशी ने किया. सभा में मुंबई ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा […]

विज्ञापन

करपी (अरवल) : इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय करपी के प्रांगण में गुरुवार को करपी पंचायत की ओर से शिक्षा संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य आनंद कुमार चंद्रवंशी ने किया. सभा में मुंबई ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है .

शिक्षा से ही मनुष्य व राष्ट्र तथा समाज का विकास एवं निर्माण होता है . इन्होंने आज की शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज शिक्षक सेवा भावना से कार्य नहीं कर रहे हैं. शिक्षकों को चाहिए कि वह अपनी जिम्मेदारी का प्रमुखता से निर्वहन करें . क्योंकि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं. शिक्षक ही भारत के भविष्य का निर्माण करते हैं और जब राष्ट्र निर्माता ही सही ढंग से अपनी भूमिका का निर्वहन नहीं करेगा तो उसकी नींव कमजोर हो जायेगी. अभिभावकों को भी चाहिए कि जो भी शिक्षकों की समस्याएं हैं या विद्यालय की जो समस्याएं है उन समस्याओं का समाधान सरकार एवं आपसी स्तर से मिलजुल कर करें .

संगोष्ठी में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने के लिए सभी लोगों को मिलजुल कर प्रयास करना होगा . उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और पढ़ाई के प्रति बच्चों पर विशेष ध्यान रखें. अभिभावक घर पर भी नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई व व्यवहार का विशेष रूप से ख्याल रखें . संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉक्टर मंटू मल्होत्रा ने किया जबकि संगोष्ठी को जिला परिषद सदस्य किरण देवी, जिला परिषद वंशी के प्रतिनिधि अमलेश यादव, विनोद कुमार राय संगोष्ठी को स्थानीय सरपंच सुजाता देवी ,करपी पंचायत के मुखिया कला देवी, पंचायत समिति सदस्य जनक प्रसाद, सुनीता देवी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सालिकराम शर्मा समेत कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अपनी बातें रखी. संगोष्ठी में करपी बाजार निवासी इस वर्ष आइआइटी में सफल हुए छात्र अजीत कुमार के माता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन