कांग्रेस जिला कमेटी की इफ्तार पार्टी 21 को

अरवल (ग्रामीण) : 21 जून को बलिदाद बाजार में कांग्रेस जिला कमेटी इफ्तार पार्टी देगी. इसकी तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक के संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 21 जून को बलिदाद बाजार में पार्टी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया […]
अरवल (ग्रामीण) : 21 जून को बलिदाद बाजार में कांग्रेस जिला कमेटी इफ्तार पार्टी देगी. इसकी तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक के संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 21 जून को बलिदाद बाजार में पार्टी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़ कर कार्य करने का आह्वान किया गया. इसके लिए कई जगहों पर तोरणद्वार बनाने का निर्णय लिया गया है.
बैठक के दौरान बताया गया कि उक्त आयोजन में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी, पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री मदन मोहन झा, निबंधन एवं मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के अलावा अन्य कई विधायक भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




