मुखिया संघ ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Updated at : 11 Jun 2017 11:43 PM (IST)
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने पर विचार- विमर्श अरवल ग्रामीण : त्रिस्तरीय पंचायत के अधिकार में कटौती को लेकर 13 जून को आयोजित महाधरना को लेकर मुखिया संघ अध्यक्ष सह प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान मुखिया संघ अरवल ने जिले क्षेत्र के कई पंचायतों […]
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने पर विचार- विमर्श
अरवल ग्रामीण : त्रिस्तरीय पंचायत के अधिकार में कटौती को लेकर 13 जून को आयोजित महाधरना को लेकर मुखिया संघ अध्यक्ष सह प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान मुखिया संघ अरवल ने जिले क्षेत्र के कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार अपने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार का भी हनन कर रही है.
पंचायत में कहा गया कि ग्रामसभा एक ऐसी व्यवस्था है जहां आम जनता सभा में भाग लेकर अपनी समस्याओं के अनुकूल योजनाओं का चयन करती है. लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा इस व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है. सरकार अधिकारियों के द्वारा योजना को करने की बाध्यता उत्पन्न कर रही है यही कारण है कि सामाजिक आर्थिक जनगणना में अस्सी प्रतिशत त्रुटी व्याप्त है. और गरीब लोग राशन किरासन से वंचित हो गये हैं.
इन तमाम समस्याओं को लेकर मुखिया संघ ने निर्णय लिया है कि सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाय. जनसंपर्क अभियान में कई प्रतिनिधि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




