भोजपुर : बिहिया स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरा नालंदा का युवक, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन (ai generated image)

दानापुर रेलमंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया. मुंबई से पाटलिपुत्र जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस से एक युवक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

Bihiya Train Accident : दानापुर रेलमंडल स्थित बिहिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर सूर्य मंदिर तालाब के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. मुंबई से आ रही 12142 अप मुंबई एलटीटी - पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस से एक युवक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल युवक की पहचान नालंदा जिले के सरमेरा थाना अंतर्गत ससउर गांव निवासी रंजीत रजक के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है.

Also Read : श्रावणी मेला को लेकर गया स्टेशन पर आरपीएफ अलर्ट, यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के दिए टिप्स

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती

बताया जाता है कि ट्रेन से गिरने के बाद युवक ट्रैक किनारे झाड़ियों में पड़ा दर्द से कराह रहा था. वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने मानवता दिखाते हुए तत्काल उसे उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहिया पहुंचाया.

Also Read : गया जी : कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया डीएपी का विकल्प, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के फायदे भी समझाए

सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया.

हादसे के कारणों की आशंका

युवक ट्रेन से कैसे गिरा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. आशंका जताई जा रही है कि भीड़ या नींद में संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ होगा.


विज्ञापन
Shailendra Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Shailendra Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन