दुष्कर्म के मामले में दो वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

सोमवार की शाम पुलिस ने किया था गिरफ्तार
विज्ञापन
आरा.
नवादा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित भगत सिंह मूर्ति के पास से सोमवार की शाम की. गिरफ्तार आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला निवासी अरुण राम उर्फ अरुण चंद्रवंशी का पुत्र पूर्णमासी कुमार है. बता दें कि वर्ष, 2022 में थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की गयी थी. जिसके पश्चात पीड़िता द्वारा फरार आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से गिरफ्तार आरोपित फरार चल रहा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










