17 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल करने समेत कई और मांगें हैं शामिल

विज्ञापन

गड़हनी.

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर अंचल के सभी राजस्व कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों को लेकर 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं.

मांग है कि सभी राजस्व कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार से हटाया जाये, सुरक्षा की गारंटी दी जाये, यथाशीघ्र पुरानी पेंशन बहाल की जाये, सभी कर्मचारियों के आश्रित को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाये सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल की गयी है. कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें सरकार पूरी नहीं करेगी हड़ताल जारी रहेगी. आठ माह पहले से सरकार से मांग की जा रही है, लेकिन सरकार अनसुनी कर रही है. हड़ताल पर जाने से राजस्व कार्यों के निपटाने में काफी परेशानी होगी. पेंशन, आय, लगान, मोटेशन, परिमार्जन सहित अंचल से संबंधित कई कार्य प्रभावित होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन