सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई समेत तीन जख्मी
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़कागांव के समीप मंगलवार की सुबह हुई घटना
आरा.
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़कागांव (अख्तियारपुर) के समीप मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई समेत तीन लोग जख्मी हो गये, जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव निवासी झामलाल यादव के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार, 24 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार एवं उसी गांव के निवासी मदन यादव का 29 वर्षीय पुत्र दयानंद कुमार शामिल हैं. इधर, घायलों के परिजन ने बताया कि मंगलवार की सुबह वे तीनों बाइक से अपने गांव से आरा रहे थे. उसी दौरान बड़कागांव (अख्तियारपुर) के समीप पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि परिजन उनका इलाज शहर के निजी अस्पताल में कर रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए