देसी शराब समेत धंधेबाज गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के कटेया गांव के समीप पकड़ा
विज्ञापन
बिहिया.
बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के कटेया गांव के समीप मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए धंधेबाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया धंधेबाज कटेया गांव निवासी रामायण यादव का पुत्र अनिल यादव है.थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त धंधेबाज शराब लेकर कटेया गांव के समीप ही स्थित रामानंद तिवारी हाॅल्ट की तरफ जा रहा है. सूचना पाकर पुलिस ने छापेमारी कर शराब समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने धंधेबाज से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन