वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में पीजी प्रथम सेमेस्टर नामांकन के लिए आवेदन शुरू, 6 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
वीकेएसयू में पीजी प्रथम सेमेस्टर (2026-28) नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय

वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी (वीकेएसयू) ने स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने समय रहते सही जानकारी भरकर आवेदन जमा करने की अपील की है.

विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी (वीकेएसयू), आरा ने स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर, कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय (सत्र 2026-28) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

समर्थ पोर्टल के जरिए करना होगा आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर सावधानीपूर्वक सही जानकारी भरते हुए आवेदन करने की अपील की है. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

छात्र कल्याण अध्यक्ष की ओर से जारी अधिसूचना

छात्र कल्याण अध्यक्ष ओपी राय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थी समय रहते अपना आवेदन सुनिश्चित कर लें.

Also Read : नालंदा : सहयोग पोर्टल पर शिकायत के बाद हरकत में विभाग, तीन पैक्सों में प्रबंधक नियुक्ति मामले में जांच के निर्देश


विज्ञापन
Ashutosh Pandey

लेखक के बारे में

By Ashutosh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन