भरत तिवारी केस: STF जवान की गिरफ्तारी पर माता-पिता बोले- सामने आएगा एनकाउंटर का सच, दोषियों को फांसी हो; CM सम्राट पर जताया भरोसा

Updated:
विज्ञापन
AI Generated

AI Generated

भोजपुर जिले के भरत तिवारी कथित पुलिस एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है. STF जवान की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने इसे न्याय की दिशा में पहली बड़ी कार्रवाई बताया है. अब मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद बढ़ गई है.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter Case STF Jawan Arrested : भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी कथित पुलिस मुठभेड़ मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. घटना के करीब डेढ़ महीने बाद बिहार एसटीएफ (STF) के जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी ने पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है. STF जवान के गिरफ्तारी के बाद मृतक भरत तिवारी के माता-पिता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे न्याय की दिशा में पहली बड़ी कार्रवाई बताया है.

परिजनों ने साफ कहा कि अब सच सामने आने की उम्मीद जगी है और दोषियों को सजा जरूर मिलेगी.

परिजनों ने जताई खुशी, कहा अब खुलेगा राज

भरत तिवारी के माता-पिता ने अक्षय कुमार की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए कहा कि यह न्याय की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जो भरोसा दिलाया था, वह अब सच होता दिख रहा है.

परिवार का कहना है कि जिस जवान ने पहली गोली चलाई थी, उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है. अब पूछताछ में उसी के जरिए उस दिन की पूरी सच्चाई सामने आएगी. परिजनों ने उम्मीद जताई कि आगे अन्य अधिकारियों की भी गिरफ्तारी होगी और सभी दोषियों को सजा मिलेगी.

मां की मांग, सभी आरोपियों को मिले कड़ी सजा

भरत तिवारी की मां ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या में शामिल सभी लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की.

मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने मरने से पहले कुछ अधिकारियों का नाम लिया था, इसलिए उन सभी की निष्पक्ष जांच जरूरी है.

क्या है पूरा मामला

17 जून को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान भरत तिवारी को गोली लगी थी. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने इसे मुठभेड़ बताया था, जबकि परिवार लगातार इसे फर्जी एनकाउंटर करार दे रहा है.

परिजनों का आरोप है कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने हथियार फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसे गोली मार दी गई.

गिरफ्तारी से पहले क्या हुआ?

भरत तिवारी की मौत के बाद परिवार लगातार आरोपित पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था. मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई औक तब तत्कालीन जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार और एसटीएफ जवान अक्षय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए. मामले में पुलिस अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई भी हुई.

कथित एनकाउंटर पर उठे थे सवाल

घटना के बाद से ही लगातार इस कथित पुलिस एनकाउंटर पर सवाल लोग उठा रहे हैं और भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस घटना के बाद सरकार ने रिटायर्ज जस्टिस विनोद कुमार के नेतृत्व में न्यायिक आयोग का गठन किया गया था. इसमें जांच की प्रक्रिया चल रही है और लोगों की बारी-बारी से गवाही कराई जा रही है. इस घटना में जगदीशपुर के एसडीएम संजीत कुमार को पटना सचिवालय अटैच कर दिया गया है. वहीं तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को पुलिस मुख्यालय क्लोज कर दिया गया है. वहीं इस मामले में एसटीएफ के जवान की गिरफ्तारी इस मामले में बड़ी अहम मानी जा रही.

वायरल वीडियो बना अहम सबूत

इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब घटना से जुड़ा एक सोशल मीडिया लाइव वीडियो सामने आया. वीडियो में भरत तिवारी को पुलिस के सामने हथियार छोड़ते और हाथ उठाकर सरेंडर करते देखा गया.

परिवार का दावा है कि इसके बावजूद उस पर कई गोलियां चलाई गईं. इस वीडियो को जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद तेज हुई कार्रवाई

24 जुलाई को भरत तिवारी के परिजनों ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया था. सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि स्वर्गीय भरत तिवारी जी के परिवार को न्याय मिलेगा. उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था.

STF जवान पर पहला फायर करने का आरोप

जांच के दौरान एसटीएफ जवान अक्षय कुमार पर पहली गोली चलाने का आरोप सामने आया. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था, जिसे पुलिस और एसटीएफ की टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया.

भोजपुर एसपी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

कई अधिकारियों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

इस मामले में दर्ज एफआईआर में सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि कई पुलिस अधिकारी भी नामजद हैं. इनमें तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ और शाहपुर थानाध्यक्ष शामिल हैं.

अब जवान की गिरफ्तारी के बाद यह जांच और गहरी हो गई है कि सरेंडर के बाद गोली चलाने का आदेश किसने दिया था.

आगे और खुल सकते हैं राज

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार जवान से पूछताछ के बाद कई और अहम खुलासे हो सकते हैं. जांच एजेंसियां अब इस पूरे मामले की परत-दर-परत जांच कर रही हैं.

इस कार्रवाई से यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में और भी लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. फिलहाल, परिजनों को न्याय की उम्मीद है और पूरे प्रदेश की नजर इस मामले की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Also Read : भरत तिवारी की मां आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगी? रिटायर्ड जज ने जांच को लेकर दी नई जानकारी



विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन