मो. जकी हत्याकांड में घटनास्थल देखने पहुंचे भोजपुर एसपी, जांच को लेकर दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

परिजनों से जानकारी लेते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा के चरपोखरी में समाजसेवी मो. जकी की हत्या मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा चरपोखरी थानांतर्गत इस्लामगंज में घटित समाजसेवी मो. जकी की हत्या के मामले में घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कांड के सफल उद्भेदन एवं अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली गई. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई एवं अनुसंधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल पर एसपी | Prabhat Khabar Network

बता दें कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव के इस्लामगंज टोला में शुक्रवार की देर शाम हेरोइन एवं सुख मादक पदार्थ बेचने का विरोध करने पर अपराधियों द्वारा घर में घुसकर समाजसेवी मो. जकी को गोली मार दी थी. इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन