वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में एजुकेशनल वेरिफिकेशन सेल का गठन, दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Updated:
विज्ञापन
वीकेएसयू में एजुकेशनल वेरिफिकेशन सेल का गठन, डॉ. शशि भूषण देव बने नोडल अधिकारी

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में एजुकेशनल वेरिफिकेशन सेल का गठन कर दिया गया है. यह नई व्यवस्था डिग्री, मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के सत्यापन को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाएगी.

विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा ने राजभवन, बिहार के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में एजुकेशनल वेरिफिकेशन सेल का गठन कर दिया है. यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. शशि भूषण देव को सेल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.

दस्तावेजों के सत्यापन की नई व्यवस्था

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अब डिग्री, अंकपत्र (मार्कशीट), प्रोविजनल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों का आधिकारिक सत्यापन इसी सेल के माध्यम से किया जाएगा.

सरकारी नौकरियों, उच्च शिक्षा संस्थानों, छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) तथा विभिन्न संस्थानों द्वारा मांगे जाने वाले शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन का निपटारा भी अब एजुकेशनल वेरिफिकेशन सेल के जरिए किया जाएगा.

प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा

विश्वविद्यालय का मानना है कि इस नई व्यवस्था से शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध होगी, जिससे विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थानों को सुविधा मिलेगी.

Also Read : नालंदा : सहयोग पोर्टल पर शिकायत के बाद हरकत में विभाग, तीन पैक्सों में प्रबंधक नियुक्ति मामले में जांच के निर्देश


विज्ञापन
Ashutosh Pandey

लेखक के बारे में

By Ashutosh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन