आरा : कारीसाथ-बिहिया के बीच ट्रेन से गिरकर युवती की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Arrah News : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ और बिहिया स्टेशन के बीच एक अज्ञात 20 वर्षीय युवती की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई. पुलिस शव की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है. मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई प्रतीत होती है.
Arrah News : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ एवं बिहिया स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर शुक्रवार की शाम ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 20 वर्षीया युवती की मौत हो गई.
सूचना पाकर आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है.
इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात युवती की मौत ट्रेन से गिरकर होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
Also Read : आरा : बिहिया में दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










