आरा : जमीन पर बिछे बिजली तार की चपेट में आया युवक, करंट लगने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम
भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. खेत में पटवन के लिए जाते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
Arrah News : भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थानान्तर्गत तार गांव के बधार में शनिवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान तार गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विकास कुमार शनिवार की सुबह अपने खेत में लगे धान के बिचड़े की पटवन के लिए गांव के बधार के रास्ते से होकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
जमीन पर बिछा था तार
रास्ते में अन्य किसानों ने अपने मोटर पंप से खेतों की पटवन करने के लिए बिजली के नंगे तार को जमीन पर ही बिछा रखा था. उक्त धारा प्रवाहित तारों के सीधे संपर्क में आने के कारण विकास कुमार को विद्युत करंट का बेहद तेज झटका लगा, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए. करंट लगने के बाद आनन-फानन में जब तक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता, उससे पहले ही उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
गांव में पसरा मातम
इस हृदयविदारक हादसे के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई है. युवक की अचानक हुई मौत से जहां पीड़ित परिवार में पूरी तरह कोहराम मचा हुआ है, वहीं इस दुखद घटना के बाद से पूरा गांव गहरे मातम में डूबा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read : आरा : बिहिया में दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए