आरा के बस स्टैंड से मिला 36 वर्षीय युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Arrah News : आरा के प्राइवेट बस स्टैंड से एक 36 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.
Arrah News : आरा के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड से एक अज्ञात 36 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. शव मिलते ही आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का आलम रहा. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है.
इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक की मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. वहीं खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
Also Read : आरा : बिहिया में दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










