आरा : चलती बाइक से गिरकर महिला घायल, भाई ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल महिला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah News : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर एक महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके भाई ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. यह घटना उदवंतनगर बाजार के पास हुई.

विज्ञापन

Arrah News : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार के समीप शनिवार को चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. तब साथ रहे भाई के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी बाजार निवासी धनजी कुमार की 36 वर्षीया पत्नी मानती देवी है.

विज्ञापन

इधर, जख्मी के भाई रितेश कुमार ने बताया कि वह दो दिन पूर्व शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज अपने ननिहाल घूमने आई थी. शनिवार की सुबह जब वह बाइक द्वारा उसे छोड़ने के लिए उसके ससुराल मनैनी बाजार जा रहा था. उसी दौरान उदवंतनगर बाजार के समीप वह असंतुलित होकर चलती बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई.

Also Read : आरा : बिहिया में दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन