रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ की राष्ट्रीय बैठक में दानापुर की गूंज, यूट्यूबरों पर कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय कार्यकारणी सभा में शामिल दानापुर रेलमंडल के टीटीई प्रतिनिधि .
hs hs hs
Arrah News : आरा में इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक झांसी में आयोजित हुई. बैठक में पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के दानापुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस और सचिव कुंदन प्रमोद कुमार शामिल हुए. बैठक में टिकट चेकिंग स्टाफ से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
टीटीई रनिंग रूम की बदहाली का मुद्दा उठा
दानापुर मंडल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्थित टीटीई रनिंग रूम की खराब हालत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने रनिंग रूम में कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार की जरूरत बतायी.
भ्रामक वीडियो बनाने वाले यूट्यूबरों पर होगी कार्रवाई
बैठक में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबरों द्वारा टीटीई और भारतीय रेल की छवि खराब करने वाली सामग्री प्रसारित किये जाने का मुद्दा भी उठाया गया. इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि भ्रामक सामग्री फैलाने वाले यूट्यूबरों को चिह्नित किया जायेगा और रेल प्रशासन के माध्यम से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
पटना में होगी संगठन की अगली एजीएम
सुभाष चंद्र बोस ने संगठन की आगामी वार्षिक साधारण बैठक (एजीएम) पटना में आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा. राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर लिया. इससे बिहार और विशेष रूप से दानापुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ में उत्साह है.
चेकिंग स्टाफ को मिलेगा बॉडी कैमरा
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. हेमंत सोनी ने बताया कि संगठन की मांग पर टिकट चेकिंग स्टाफ को बॉडी कैमरा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बॉडी कैमरा से ड्यूटी के दौरान होने वाली घटनाओं की रिकॉर्डिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.
8वें वेतन आयोग के समक्ष रखी जाएंगी मांगें
बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि 8वें वेतन आयोग के समक्ष टिकट चेकिंग स्टाफ की मांगों को मजबूती से रखा जायेगा. संगठन ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी लगातार प्रयास करने का निर्णय लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए