आरा में मंचूरियन खाने से बुजुर्ग महिला की मौत, अब तक दो की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा के हसन बाजार में मंचूरियन खाने से बीमार बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत। इस घटना में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Arrah News : आरा जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव में मंचूरियन खाने से बीमार 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उन्होंने शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस घटना में अब तक एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है. घटना के बाद गांव और मृतका के परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

मंचूरियन खाने के एक घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

मृतका की पहचान हसन बाजार गांव निवासी स्व. नंदलाल प्रसाद की 70 वर्षीया पत्नी चंद्रावती कुंअर के रूप में हुई है. मृतका के स्वजन ज्योति प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके जीजा कुंदन कुमार गुप्ता के ममेरे भाई द्वारा घर में मंचूरियन लाया गया था. इसे रोहित कुमार, बिट्टू कुमार, काव्या कुमारी और उनकी दादी चंद्रावती कुंअर ने खाया था.

मंचूरियन खाने के करीब एक घंटे बाद सभी को पेट दर्द और उल्टी होने लगी. इसके बाद काव्या कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इलाज के दौरान दादी ने भी तोड़ा दम

काव्या की मौत के बाद उसकी दादी चंद्रावती कुंअर को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी भी मौत हो गयी. वहीं बीमार बच्ची के भाई बिट्टू कुमार और रोहित कुमार का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया. परिजनों के अनुसार दोनों अब पूरी तरह स्वस्थ हैं.

दोनों शवों का कराया गया पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवार को काव्या कुमारी तथा चंद्रावती कुंअर के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. हसन बाजार थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि मृतकों के परिजनों की ओर से अभी तक किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

चार बेटों और दो बेटियों को छोड़ गयीं चंद्रावती

बताया जाता है कि चंद्रावती कुंअर के चार पुत्र संतोष कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, गुड्डू गुप्ता और कुंदन कुमार गुप्ता तथा दो पुत्रियां शोभा देवी और सरिता देवी हैं. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है. परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. .

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन