रेल यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी
पुलिस गिरफ्त में आरेापी.
Arrah News : एक रेल यात्री से करीब 10 हजार रुपये की ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की.
Arrah News : (आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट)
रेल यात्रियों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सिंह और जीआरपी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता में किया.
प्रेस वार्ता में आरपीएफ प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि बुधवार को एक रेल यात्री से करीब 10 हजार रुपये की ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की.
महुली गांव से हुई पहली गिरफ्तारी
जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने बड़हरा प्रखंड के महुली गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया.
गिरोह के अन्य सदस्य फरार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य युवक अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और ठगी के तरीकों की जानकारी जुटाई जा रही है.
यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
आरपीएफ एवं जीआरपी ने रेल यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) या जीआरपी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
Also Read: चोरी के शक में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में वार्ड सदस्य के भाई को लगी गोली, इलाजरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









