आरा : कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास 35.15 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

Updated:
विज्ञापन
पकड़े गए तस्करों के साथ कोईलवर थाना की पुलिस | Prabhat Khabar Network

पकड़े गए तस्करों के साथ कोईलवर थाना की पुलिस | Prabhat Khabar Network

कोईलवर थाना पुलिस ने कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास 35.15 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जब्त की गई बाइक और मोबाइल फोन के साथ पुलिस मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

कोईलवर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप 35.15 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ कोईलवर थाना कांड संख्या-159/26, दिनांक 27 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 21(बी) एवं 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गिरफ्तार आरोपितों में पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के महिनावा वार्ड संख्या-17 निवासी धीरज कुमार (20 वर्ष), पिता कौशल कुमार तथा वार्ड संख्या-20 निवासी विकास कुमार (26 वर्ष), पिता अजय कुमार सिंह शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार, दोनों अवैध मादक पदार्थ का परिवहन कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उनके पास से 35.15 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ.

मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. बरामद सामान को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. बरामद मोबाइल के आधार पर मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


विज्ञापन
Deepak Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन