भोजपुर : स्वाभिमान भारत मंच ने अंचलाधिकारी के जनहित कार्यों को सराहा, किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
अंचलाधिकारी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

अंचलाधिकारी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

बड़हरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में स्वाभिमान भारत मंच ने अंचलाधिकारी अंशू प्रशून को उनके जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए सम्मानित किया. मंच के पदाधिकारियों ने उनकी सकारात्मक कार्यशैली की सराहना की.

विज्ञापन

बड़हरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को स्वाभिमान भारत मंच, बड़हरा (भोजपुर) के एक शिष्टमंडल ने संस्था के संरक्षक रामकांत सिंह के नेतृत्व में अंचलाधिकारी अंशू प्रशून को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

इस दौरान शिष्टमंडल के सदस्यों ने अंचलाधिकारी के जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके बेहतर कार्यों की प्रशंसा की.

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजेश दंत तिवारी ने कहा कि अंचलाधिकारी अंशू प्रशून ने अपने कार्यकाल के दौरान आम लोगों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय दिया है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उनका योगदान सराहनीय है. ऐसे कर्मठ एवं जनहितैषी अधिकारियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी होता है.

जनसेवा के प्रति सकारात्मक कार्यशैली से बढ़ा जनता का विश्वास

इस अवसर पर संस्था के सदस्य अशोक कुशवाहा एवं संतोष सिंह "संटू" ने भी अंचलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी सकारात्मक कार्यशैली से आम लोगों का विश्वास प्रशासन के प्रति मजबूत हुआ है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता मिलती रहेगी.

सम्मान प्राप्त करने के बाद अंचलाधिकारी अंशू प्रशून ने स्वाभिमान भारत मंच के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा.

मौके पर संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने अंचलाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.

Also Read : सोलर पैनल लगवाने का मौका, भोजपुर के नगर निकायों में आज से शुरू होगा लोन मेला, बिजली बिल में मिलेगी राहत


विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन