आरा : कृष्णागढ़ पुलिस की छापेमारी, वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी और शराब के नशे में धुत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है.

विज्ञापन

भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर इश्तिहार के एक वारंटी समेत शराब के नशे में धुत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी लोरिक पासवान का पुत्र एवं इश्तिहार का वारंटी कृष्णा पासवान अपने घर पर मौजूद है. सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी कर वारंटी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया.

शराब के नशे में दो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सरैयां गांव निवासी गोलू कुमार तथा पिपरपांती गांव निवासी अमरजीत कुमार को शराब के नशे की हालत में पकड़ लिया.

दोनों शराबी का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई.

इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Also Read : सोलर पैनल लगवाने का मौका, भोजपुर के नगर निकायों में आज से शुरू होगा लोन मेला, बिजली बिल में मिलेगी राहत


विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन