शराब लदी बोलेरो के साथ तीन तस्कर धराये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आगामी होली पर्व पर पटना के शराबियों को झुमाने के लिए किए जा रहे शराब की तस्करी पर भोजपुर की मद्यनिषेध टीम ने पानी फेर दिया.
विज्ञापन
कोईलवर.
आगामी होली पर्व पर पटना के शराबियों को झुमाने के लिए किए जा रहे शराब की तस्करी पर भोजपुर की मद्यनिषेध टीम ने पानी फेर दिया. शनिवार को सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली की एक बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा है. सूचना सम्पुष्ट होते ही निरीक्षक मद्यनिषेध प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनायी गयी. छापेमारी टीम को शनिवार की अहले सुबह बक्सर-पटना फोरलेन पर कायमनगर ओवर ब्रिज के पास तस्करों के फिराक में लग गयी. इसी दौरान बक्सर की ओर से आ रही एक सफेद बोलेरो को रोका गया जिसपर निबंधन संख्या बीआर 03 पी1647 अंकित था. वाहन की तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. शराब बरामद होते ही वाहन के चालक सहित तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए अंग्रेतर कार्यवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया गया. पकड़े गये तीनों तस्कर सन्नी कुमार कन्हैया कुमार और अभिषेक कुमार पटना के रहने वाले हैं. पकड़े गये बोलेरो से 8 पीएम व्हिस्की 180 एमएल का 1656 पीस तथा ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 180 एमएल का 936 पीस बरामद किया गया जो कुल 2592 पीस में 466.56 लीटर है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब पांच लाख के करीब आंका गया. पकड़े गये तस्करों ने बताया कि जब्त शराब को उत्तर प्रदेश के बलिया से पटना ले जाना था. छापेमारी दल में अवर निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ साथ सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश कुमार ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










