पिकअप ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, गयी जान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
आरा.
चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर-लीलारी मार्ग पर डुमरिया गांव मोड़ के समीप गुरुवार की शाम पिकअप ने पैदल जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के लीलारी गांव निवासी दुलार साह का 32 वर्षीय पुत्र संजय साह है. वह गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में लेबर का काम करता था. इधर मृतक के भतीजे मनीष कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को उसकी शादी थी, जिसको लेकर उसके चाचा संजय साह 8 फरवरी को सूरत से वापस गांव आये थे. गुरुवार की शाम जब वह पैदल डुमरिया स्थित राइस मिल जा रहे थे. उसी दौरान डुमरिया गांव मोड़ के समीप पिकअप में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनकी घटनास्थल परी मौत हो गयी. इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी चुन्नी देवी व दो पुत्र शिवम,शुभम एवं पुत्री शिवानी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी चुन्नी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










