पानी में डूबे बुजुर्ग का शव दूसरे दिन बरामद
Updated at : 16 Sep 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन

खवासपुर थाना क्षेत्र के रामफल टोला स्थित नदी से मंगलवार की सुबह मिला शव
विज्ञापन
आरा.
खवासपुर थाना क्षेत्र के रामफल टोला स्थित नदी में डूबे बुजुर्ग का शव दूसरे दिन मंगलवार को बरामद हुआ. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक खवासपुर थाना क्षेत्र के रामफल टोला निवासी स्व.कपिलमुनी यादव के 66 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश यादव हैं, जो एक किसान थे. इधर, मृतक के भाई जोगिंद्र राय ने बताया कि वह सोमवार की शाम करीब सात बजे घर से नदी की तरफ शौच करने के लिये गये थे. उसी दौरान वह नदी में गिरकर डूब गये. घंटों जब वह घर वापस नहीं लौटे, तो परिजन उनकी काफी खोजबीन किये, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जब गांव के ग्रामीण नदी की तरफ गये, तो उन्हें नदी में शव दिखा. उन्होंने इसकी सूचना उनके परिजन को दी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला. सूचना पाकर मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहनों में बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी मीना देवी, दो पुत्री दुर्गावती देवी, अंजू कुमारी व दो पुत्र दीपक यादव एवं कुलदीप यादव हैं. उसकी पत्नी मीना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




