करेंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 14 Sep 2025 7:29 PM
विज्ञापन
इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दमबबुरा थाना क्षेत्र के बाग मझौंवा गांव में रविवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
बबुरा थाना क्षेत्र के बाग मझौंवा गांव में रविवार की शाम करेंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव निवासी गोरख राय का 34 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार यादव है. वह राजमिस्त्री था. इधर, मृतक के पड़ोसी दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि वह रविवार को बाग मझौंवा गांव में पिलर बांधने गये थे. पिलर बांधने के दौरान जब वह छड़ लगा थे. उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार में छड़ (सरिया) स्पर्श कर गया, जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी नेहा देवी व तीन पुत्र आशीष, अंकुश, आलोक एवं एक पुत्री मुटुर है. उसकी पत्नी नेहा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










