ठनका गिरने से महिला की मौत

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 14 Sep 2025 7:23 PM

विज्ञापन

तरारी थाना क्षेत्र के अंकरौज गांव में रविवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा/तरारी

. तरारी थाना क्षेत्र के अंकरौंज गांव में रविवार की शाम ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. इलाज के लिए तरारी पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतका तरारी थाना क्षेत्र के अंकरौज गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह की 30 वर्षीया पत्नी विनती कुमारी है.

इधर, मृतका के पति धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह जिउतिया को लेकर उपवास पर थी, जिसे लेकर वह पूजा का सामान लाने के लिए तरारी बाजार गये थे. रविवार की शाम उनकी पत्नी छत पर बैठी हुई थी, तभी बारिश होने लगी और अचानक ठनका उस पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसके बाद पड़ोसियों द्वारा उसे इलाज के लिए तरारी पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर वह भी अस्पताल पहुंचा. इसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री माधवी कुमारी, शानवी कुमारी व दो पुत्र वैदिक कुमार एवं वैभव कुमार है. घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन