विषैले सांप के डसने से महिला समेत दो की हालत बिगड़ी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 10 Sep 2025 6:41 PM

विज्ञापन

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को विषैले के डसने से महिला समेत दो की हालत गंभीर हो गयी. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पहली घटना पीरो थाना क्षेत्र के पीरो गांव की है, जहां बुधवार की सुबह विषैले सांप के डसने से एक महिला की हालत काफी गंभीर हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त महिला पीरो थाना क्षेत्र के पीरो निवासी छोटेलाल चौधरी की 25 वर्षीया पत्नी माना देवी है. वह बुधवार की सुबह घर में काम कर रही थी. उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया.

दूसरी घटना चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव की है, जहां बुधवार की दोपहर विषैले सांप के डसने से अधेड़ की हालत काफी बिगड़ गयी. जानकारी के अनुसार उक्त अधेड़ कोईलवर थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राज कुमार है. बताया कि बुधवार की दोपहर उक्त अधेड़ खेत में काम कर रहे थे. उसी दौरान विषैले में उन्हें डस लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन