ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

कुल्हड़िया स्टेशन के पूरब साइड स्थित डाउन लाइन पर मंगलवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
कुल्हड़िया स्टेशन के पूरब साइड स्थित डाउन लाइन पर मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने में मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट में आने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










