भोजपुर: बखोरापुर को राष्ट्रीय स्तर की आदर्श पंचायत बनाने की तैयारी, डीएम तनय सुल्तानिया ने किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय | Prabhat Khabar Network

समाहरणालय | Prabhat Khabar Network

भोजपुर जिले की बखोरापुर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श पंचायत बनाने की तैयारी है. डीएम तनय सुल्तानिया ने इस दिशा में बड़े कदम उठाने की घोषणा की है. यह योजना बखोरापुर को विकास के नए मॉडल के रूप में स्थापित करेगी.

विज्ञापन

Bhojpur DM Announce Bakhorapur to Become Model Panchayat : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बखोरापुर पंचायत को अब विकास के नए मॉडल के रूप में तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने साफ तौर पर कहा है कि बखोरापुर को न सिर्फ राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा.

समाहरणालय से जारी जानकारी के अनुसार, बखोरापुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के मौके पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिला पदाधिकारी ने की. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे और योजनाओं की जानकारी लेने में खास रुचि दिखाई.

WhatsApp Image 2026-07-26 at 2.07.52 PM.jpeg

शिविर में योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार और पंचायती राज संस्थाओं द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई. साथ ही अलग-अलग विभागों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, पात्र लाभार्थियों के चयन और समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया.

WhatsApp Image 2026-07-26 at 2.07.54 PM.jpeg

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का मकसद सिर्फ औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि हर पात्र व्यक्ति को समय पर लाभ दिलाना है.

Arrah News : बखोरापुर को बनाया जाएगा मॉडल पंचायत

डीएम तनय सुल्तानिया ने अपने संबोधन में कहा कि बखोरापुर पंचायत को हर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा. इसमें आधारभूत संरचना, जनसुविधाएं, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

WhatsApp Image 2026-07-26 at 2.07.53 PM.jpeg

उन्होंने कहा कि इस पंचायत को एक ऐसा मॉडल बनाया जाएगा, जिससे अन्य पंचायतें भी प्रेरणा ले सकें. इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. प्रशासन इस दिशा में पूरी गंभीरता से काम करेगा.

'मन की बात' का सामूहिक श्रवण

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष पहल के तहत सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का सामूहिक श्रवण भी किया. इस दौरान कार्यक्रम में दिए गए संदेशों और जनभागीदारी के महत्व को समझते हुए उसे जमीन पर उतारने का संकल्प लिया गया.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस मौके पर बखोरापुर पंचायत के मुखिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीआरडीए के निदेशक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन