सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, मां-बेटी घायल
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ के समीप रविवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा
. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ के समीप रविवार की सुबह सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार मां-बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जबकि ऑटो पर सवार एक अन्य महिला व चालक बाल-बाल बच गये. जख्मी मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव निवासी स्व.रामबाबू प्रभात की पत्नी सावित्री देवी एवं उसकी पुत्री प्रतिमा भारती शामिल है. इधर, प्रतिमा भारती ने बताया कि दोनों धनुपरा से ऑटो द्वारा जेल रोड सिलाई मशीन बनवाने के लिए आ रही थी. उसी दौरान सपना सिनेमा मोड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










