आरा: सोहरा बाजार से देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

देशी काट्टा व जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा के कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने सोहरा बाजार से एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार उर्फ गोलु के रूप में हुई है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Arrah News : बड़हरा कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोहरा बजार से मंगलवार दोपहर में कार्रवाई करते हुए,एक युवक को देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि सोहरा बाजार में एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर घूम रहा है. सूचना पर पुलिस टीम का गठन किया गया, और छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी स्वर्गीय त्रिलोकी प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार उर्फ गोलु के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन