आरा: भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव एक नवंबर को, चुनाव कार्यक्रम घोषित

Author Md. Wasim|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति ने 2026-29 के लिए त्रैवार्षिक आमसभा सह चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस दौरान मुख्य चुनाव पदाधिकारी और सहायक पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है.

विज्ञापन

Arrah News : भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को अध्यक्ष सतेंदर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वर्ष 2026-29 के लिए त्रैवार्षिक आमसभा सह चुनाव 1 नवंबर 2026 को कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए निर्वाचन पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई.

विज्ञापन

उदय सिंह बने मुख्य चुनाव पदाधिकारी

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए उदय सिंह को मुख्य चुनाव पदाधिकारी बनाया गया. वहीं लवकुश केशरी और मो. इकबाल को सहायक चुनाव पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई.

यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर तक मतदाता बनने और 4 अक्टूबर तक सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. मतदाता सूची पर आपत्ति एवं संशोधन 6 और 7 अक्टूबर को होगा, जबकि संशोधित मतदाता सूची 8 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी.

नामांकन 10 और 11 अक्टूबर को दाखिल किए जाएंगे. 12 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 अक्टूबर नामांकन वापसी की अंतिम तिथि रहेगी. अंतिम मतदाता सूची 15 अक्टूबर को प्रकाशित होगी और 1 नवंबर को मतदान कराया जाएगा.

निष्पक्ष चुनाव कराने का लिया संकल्प

बैठक में पंकज कुमार सिंह, अरुण पाठक, जयप्रकाश केशरी, राजीव कुमार, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, रमेश कुमार सिंह, उदय सिंह, लवकुश केशरी, मो. इकबाल सहित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे. समिति ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन