आरा: बालू घाट लूटकांड का फरार आरोपित दो साल बाद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Author Md. Wasim|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा पुलिस ने बालू घाट लूटकांड के एक फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है. यह आरोपी पिछले दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था. इस लूटकांड में दो युवकों को गोली मारकर घायल किया गया था.

विज्ञापन

Arrah News : आरा के संदेश थाना पुलिस ने बालू घाट लूटकांड में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी सोमवार को थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव स्थित उसके घर से की गई.

विज्ञापन

घर से दबोचा गया आरोपी

पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव निवासी अनिल रवानी के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. वह लूटकांड के बाद से लगातार फरार चल रहा था.

लूट के दौरान दो युवकों को मारी गई थी गोली

पुलिस के अनुसार 13 अगस्त 2024 की रात संदेश थाना क्षेत्र के काजीचक स्थित 18 (बी) बालू घाट पर हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की थी. विरोध करने पर अपराधियों ने भीमपुरा निवासी सोनू कुमार और सरैया निवासी मुकेश कुमार गुप्ता को गोली मारकर घायल कर दिया था. वारदात के दौरान अपराधी दो स्टील के बक्से, प्रिंटर, लैपटॉप और बैग लूटकर फरार हो गए थे.

पहले तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

घटना के बाद बालू घाट की संवेदिका रीता देवी ने राहुल कुमार समेत छह नामजद और अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ संदेश थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अब फरार चल रहे राहुल कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है..


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन