कीटनाशक का सेवन करने से किशोर की हालत बिगड़ी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मुहल्ले में रविवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा
. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मुहल्ले में रविवार की दोपहर कीटनाशक का सेवन करने से किशोर की हालत गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त किशोर नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मुहल्ला निवासी पिंटू प्रसाद गुप्ता का पुत्र अंकित कुमार है.इधर, उक्त किशोर के परिजन ने बताया कि रविवार की दोपहर वह का घर से बाहर गया था. जब घर वापस लौटा, तो वह बेहोश हो गया, मुंह से झाग फेंकने लगा. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हालांकि उक्त किशोर ने कीटनाशक का सेवन क्यों किया. इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










