कायमनगर के समीप बाइक की ठोकर से बुजुर्ग घायल
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार पर गुरुवार की सुबह बाइक की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये. जानकारी के अनुसार जख्मी गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर गांव निवासी 70 वर्षीय मो.जन्नी है. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह घर से बाजार के लिए निकले थे. कायमनगर बाजार पर वह सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे, तभी पटना की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे में बुजुर्ग के सर में गंभीर चोटें आयी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










