करेंट की चपेट में आने से महिला घायल

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 06 Oct 2025 7:43 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा

.मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव में सोमवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायल महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव निवासी राजेश राय की 40 वर्षीया पत्नी बेबी देवी है. इधर, घायल महिला के परिजन ने बताया कि सोमवार की सुबह वह घर के कमरे में इलेक्ट्रिक बोर्ड में बिजली का तार लगा रही थी. उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन