ePaper

पोखर में डूबने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Updated at : 06 Oct 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
पोखर में डूबने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव में सोमवार के दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव स्थित पोखर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी रही. जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ निवासी स्व.शिव पूजन मुसहर का 35 वर्षीय पुत्र हीरो मुसहर है.

हीरो मजदूरी करता था. इधर, मृतक के भाई समत मुसहर ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह गांव में स्थित खेत में खाद छिंटने गये थे. इसके बाद जब वह खाद का बोरा धोने के लिए पोखर के किनारे गये थे. उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और पोखर में डूब गये. इसके बाद में मौजूद बच्चों द्वारा इसकी जानकारी उन्हें मिली. सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे. तब जाकर ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में पांचवें स्थान पर था. उसके परिवार में चार पुत्री चिंता, मिन्ता, मंजू , रंजू व दो पुत्र कृष एवं रितेश है. उनकी पत्नी मीना देवी की मौत छह माह पूर्व बीमारी के कारण हो गयी थी. घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन