ट्रेन की चपेट में आने से कुल्हड़िया में अधेड़ की मौत

कुल्हड़िया स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर हुई घटना
आरा.
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी स्व.सूरज पाल चौबे के 48 वर्षीय पुत्र गजेंद्र चौबे हैं.इधर, फोन पर परिजनों से बात किये जाने पर बताया कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिसके कारण वे कभी बिहिया, कौड़िया व अन्य जगहों पर घूमते रहते थे और घर नहीं आते थे. इसी बीच रविवार की दोपहर कुल्हड़िया स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ट्रेन दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी. सोशल मीडिया पर उनके वायरल फोटो को देख परिजन द्वारा उनकी पहचान की गयी, जिसके बाद परिजन रेल थाना पहुंचे. इसके पश्चात रेल पुलिस द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. बताया जाता है कि मृतक ने शादी नहीं की थी. वह अपने चार भाइयों में छोटे थे. उनके परिवार में तीन भाई सत्येंद्र चौबे, रघुवर चौबे एवं एकराम चौबे हैं. उसकी मां सोनामती देवी की मौत 30 वर्ष पूर्व हो गयी थी. घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




