सांप के डसने से महिला की मौत, अस्पताल लाने दौरान तोड़ा दम

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 05 Oct 2025 5:55 PM

विज्ञापन

बबुरा थाना क्षेत्र के भातूचकिया सेमरा गांव में शनिवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

बबुरा थाना क्षेत्र के भातूचकिया सेमरा गांव में शनिवार की शाम सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतका बबुरा थाना क्षेत्र के भातूचकिया सेमरा गांव निवासी श्याम बिहारी राय की 43 वर्षीया पत्नी बासमतों देवी हैं. इधर, मृतका के पति श्याम बिहारी राय ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर के कमरे में लिपाई कर रही थीं.

उसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया, जिससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गयी. तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को वापस अपने गांव ले गये और रविवार की सुबह दोबारा सदर अस्पताल ले आये. इसके बाद उनके द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी को दी. उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करायी. मृतका को दो पुत्रियां गीता, कविता, दो पुत्र पप्पू एवं मुन्ना हैं. घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन