हथियार का प्रदर्शन कर रहा बदमाश गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 03 Oct 2025 6:29 PM

विज्ञापन

एक कट्टा एवं चार कारतूस बरामद

विज्ञापन

आरा

. धनगाई थाना पुलिस ने हथियार का प्रदर्शन कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव स्थित मेले से बुधवार की रात की. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा एवं चार कारतूस बरामद किया. गिरफ्तार बदमाश धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव निवासी मुन्ना यादव का पुत्र विष्णु यादव है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी.

उन्होंने बताया कि धनगाई थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की दलीपपुर गांव में स्थित मेले में एक व्यक्ति हथियार हाथ में लेकर लहरा रहा है. सूचना मिलते ही धनगाई थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पश्चात धनगाई थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन