ऑटो व मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों चालक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव के पास हुई घटना

विज्ञापन

सहार.

स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा में ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों चालक बुरी तरह से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र के दुलमचक निवासी नंदकिशोर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र उर्फ सोनू कुमार मोटरसाइकिल से सुबह घर से अरवल जिले में शादी के नेवता देने जा रहा था, जहां सामने से आ रहे ऑटो की चपेट में आने के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गया. वहीं, ऑटो चालक भी जख्मी हो गया, जहां स्थानीय ग्रामीण एवं 112 पुलिस की मदद से शैलेंद्र कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर किया गया.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन