वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो लाख 46 हजार वसूला गया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो लाख 46 हजार वसूला गया जुर्माना

यातायात थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज मोड पर सोमवार की शाम एसपी मिस्टर राज के निर्देश पर यातायात थाना��्यक्ष श्रवण कुमार द्वारा बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना कागजात के दोपहिया-चारपहिया वाहन चलानेवालों एवं नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों से जुर्माना वसूला गया. वहीं, दोपहिया वाहनों के साइलेंसर में छेड़छाड़ करनेवालों के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया.

इस दौरान कुल दो लाख 46 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. इसके अलावे पुलिस द्वारा सभी शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि बिना हेलमेट के सड़क पर यात्रा नहीं करें. यात्रा के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें. सड़क पर जाम की समस्या से बचने के लिए वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और अनावश्यक रूप से सड़क पर गाड़ियां नहीं लगाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन