कई कांडों का फरार आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 22 Dec 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन

सहार पुलिस ने एकवारी गांव से आरोपित को पकड़ा
विज्ञापन
सहार.
स्थानीय थाना क्षेत्र के एकवारी से कई कांडों में फरार चल रहे एक आरोपित को स्थानीय पुलिस और एसटीफ की टीम ने एकवारी बस पड़ाव से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार एकवारी निवासी सत्येंद्र सिंह के पुत्र विकास राय उर्फ बाबुधन राय पिछले छह महिनों से फरार चल रहा था, जिस पर सहार और नारायणपुर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज है.इसमें पिछले छह माह से पुलिस को चकमा देकर फरार रह रहा था, जिसे पुलिस ने एकवारी बस पड़ाव के समीप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. इसकी जानकारी सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




