पूर्व के विवाद में दंपती समेत तीन लोगों को पीटा
Updated at : 22 Dec 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन

संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में सोमवार की सुबह पूर्व के विवाद में दंपती समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गयी, जिससे तीनों जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय कामेश्वर सिंह, उनकी 50 वर्षीया पत्नी दुलारो देवी एवं 18 वर्षीया भतीजी आरती कुमारी शामिल हैं. इधर कामेश्वर सिंह ने बताया कि चार माह पूर्व गांव के ही संतोष की पत्नी एवं उनकी बहू के बीच मामूली विवाद हुआ था. हालांकि उस समय बात खत्म हो गयी थी. रविवार की सुबह जब वह अपने दरवाजे पर भैंस बांधकर दूध निकाल रहे थे, तभी संतोष अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडा लेकर वहां आया और उनकी जमकर पिटाई करने लगा. जब उनकी पत्नी दुलारो देवी और भतीजी आरती कुमारी बचाने आयी, तो उक्त लोगों द्वारा उनकी भी पिटाई कर दी गयी. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी कामेश्वर सिंह ने गांव के ही संतोष, सन्नी एवं अशोक सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




